फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरजिला युवा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. वे किसानों को उचित समय पर फसल क्षति का मुआवजा नहीं दिये जाने का विरोध कर रहे थे. जुबली वेल चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रवि कांत झा ने किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार प्रदेश में प्राकृतिक आपदा झेल रहे किसानों को समय पर फसल क्षति का मुआवजा देने में पूरी तरह विफल रही है. इसके कारण किसान परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है. किसान आत्महत्या पर विवश है और मुख्यमंत्री कुंभकरणी नींद में पड़े हुए हैं. कृषि ऋण पर ब्याज अनुदान पिछले दो वर्षों से बंद है. 24 घंटे के भीतर किसानों को धान का दाम देने वाली सरकार की वित्तीय स्थिति चरमरा गयी है. जिसका प्रमाण है कि किसानों का बकाया रखा गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री का पुतला लेकर जनता मोड़ से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए कार्यकर्ता जुबली वेल चौक पहुंचे. मौके पर निरज कुमार साह, दीपू रावत, सुशील कुमार, गोपाल, विशाल, अखिलेश, सोनू, कमलेश, अमित, रूपेश एवं भोला कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
युवा रालोसपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : पुतला दहन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि , जमालपुरजिला युवा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. वे किसानों को उचित समय पर फसल क्षति का मुआवजा नहीं दिये जाने का विरोध कर रहे थे. जुबली वेल चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का […]
