तीन करोड़ों की लागत से बने पुल का विधायक ने किया उद्घाटन

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी प्रतिनिधि , बरियारपुर घोरघट के तुलसीपुर हाल्ट मणि नदी पर बने आरसीसी पुल का उद्घाटन बुधवार को विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी ने किया. मौके पर कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार, जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल, कनीय अभियंता अखिलेश मंडल सहित […]

फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी प्रतिनिधि , बरियारपुर घोरघट के तुलसीपुर हाल्ट मणि नदी पर बने आरसीसी पुल का उद्घाटन बुधवार को विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी ने किया. मौके पर कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार, जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल, कनीय अभियंता अखिलेश मंडल सहित अन्य मौजूद थे. घोरघट ग्राम में एनएच 80 से तुलसीपुर हाल्ट के मणि नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण 3 करोड़ 3 लाख 32 हजार रुपये की लागत से कराया गया. जो 45.33 मीटर लंबा है. इस पुल के निर्माण से कई गांवों का समुचित विकास होगा. आशा टोला, घोरघट, खडि़या, रघुनाथपुर नजीरा में बने रंगमंच का भी विधायक ने उद्घाटन किया. जबकि 1 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले खडि़या पथ, रतनपुर गांव जाने वाली पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक ने किया. रतनपुर रेलवे गुमटी से बरैयचक पाटम जाने वाली सड़क का निर्माण 53 लाख रुपये से सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया जायेगा. विधायक ने कहा कि इसी तरह से सभी गांवों को मुख्य मार्ग से सड़क एवं पुलिया निर्माण कर जोड़ा जायेगा. मौके पर निगम महतो, प्रफुल्ल कुमार, अखिलेश मंडल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >