चिकित्सक के खाते से 30 हजार की फर्जी निकासी

मुंगेर: शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिरुद्ध प्रसाद के खाते से जालसाजों ने 30 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली. चेक के माध्यम से की गयी इस निकासी में जहां चेक पर डॉ अनिरुद्ध प्रसाद का हस्ताक्षर नहीं है. वहीं जिस चेक से राशि की निकासी की गयी. वह चेक बुक उन्हें अबतक मिला […]

मुंगेर: शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिरुद्ध प्रसाद के खाते से जालसाजों ने 30 हजार रुपये की फर्जी निकासी कर ली. चेक के माध्यम से की गयी इस निकासी में जहां चेक पर डॉ अनिरुद्ध प्रसाद का हस्ताक्षर नहीं है. वहीं जिस चेक से राशि की निकासी की गयी. वह चेक बुक उन्हें अबतक मिला भी नहीं है. घटना की प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज की गयी है.

बताया जाता है कि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के खाता संख्या 10788981843 से चेक बुक संख्या 126526-126550 निर्गत है.

जो चेक बुक डॉ अनिरुद्ध प्रसाद को प्राप्त नहीं हुआ है. इसी चेक बुक से चेक संख्या 126530 से जाली हस्ताक्षर कर भारतीय स्टेट बैंक के वासुदेवपुर शाखा से 30 हजार रुपये की फर्जी निकासी की गयी है. बैंक जाकर जब चिकित्सक ने इसकी शिकायत की और निकासी का चेक निकाला गया तो उस पर हस्ताक्षर भी उनका नहीं मिल रहा था. बावजूद राशि की निकासी की गयी है. इस मामले को लेकर डॉ प्रसाद ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >