42 बोतल बीयर बरामद, छत से कूदकर तस्कर फरार

कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार की रात शराब बिक्री की सूचना पर बेलन बाजार अरगड़ा रोड कंठ कॉलोनी में छापेमारी की.

प्रतिनिधि, मुंगेर. कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार की रात शराब बिक्री की सूचना पर बेलन बाजार अरगड़ा रोड कंठ कॉलोनी में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही धंधेबाज घर के छत से कूद कर फरार हो गया. पुलिस ने उसके घर से 42 बोतल बीयर जब्त किया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है. बताया जाता है कि कासिम बाजार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बेलन अरगड़ा रोड कंठ कालोनी निवासी रामचन्द्र साहनी का पुत्र राजू साहनी अपने घर से शराब का कारोबार करता है. जिसने घर में शराब भंडारण कर रखा है. इसके बाद पुलिस राजू साहनी के घर छापेमारी करने पहुंची, लेकिन उसने पुलिस को देख लिया और छत से पीछे कूद कर फरार हो गया. जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो घर के अंदर चौकी के नीचे से 42 बोतल बीयर बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू साहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >