राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने को रवाना हुए 34 कलाकारों का दल

सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं बच्चों का चयन राज्य स्तरीय मंच के लिए किया गया है.

मुंगेर मधुबनी जिले में 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए मुंगेर जिले के चयनित 34 कलाकारों का दल सोमवार को रवाना हुआ. जिसे अपर समाहर्ता मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बेहतर कला का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी. एडीएम ने कहा कि मुंगेर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025–26 के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं बच्चों का चयन राज्य स्तरीय मंच के लिए किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुंगेर की यह प्रतिभाशाली टीम राज्य स्तर पर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी. जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की पदाधिकारी सुकन्या ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुंगेर से कुल 34 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें छह दल नायक हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करना है. कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे प्रतिभागियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद अब राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वे पूरी तैयारी के साथ जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >