इंटर परीक्षा के छठे दिन 311 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है.

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से जिले के 25 केंद्रों पर ली जा रही है. जिसमें सोमवार को हुए छठे दिन की परीक्षा में कुल 16 हजार 362 परीक्षार्थियों में 16 हजार 051 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 311 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं छठे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. इंटर के छठे दिन की परीक्षा दो पालियों में हुई. जिसमें प्रथम पाली में कला एवं वाणिज्य संकाय के हिंदी विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 10,958 परीक्षार्थियों में 10,764 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के इतिहास, विज्ञान संकाय के एग्रीकल्चर तथा वोकेशनल के इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर-1 विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 5,404 परीक्षार्थियों में 5,287 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 117 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब सातवें दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं वोकेशनल संकाय के भाषा की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के मनोविज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के इंटरपेन्योरशिप विषय की परीक्षा ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >