दावत-ए-इफ्तार में 300 रोजेदार हुए शमिल, रमजान की दी मुबारकबाद

पवित्र रमजान माह के मौके पर जामा मस्जिद गाजीपुर के समीप रविवार को दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया

तारापुर. पवित्र रमजान माह के मौके पर जामा मस्जिद गाजीपुर के समीप रविवार को दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और आपसी एकता को मजबूत करना था. सामूहिक इफ्तार में करीब 300 रोजेदारों के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर प्रेम और सद्भाव की मिसाल पेश की. समाजसेवी अरशद खान ने बताया कि रमजान में रोजा, इबादत, कुरान की तिलावत और 20 रकअत तरावीह की नमाज अदा की जाती है. इस दौरान सदका, फितरा और जकात देकर जरूरतमंदों की मदद की जाती है. नशीम अख्तर ने कहा कि 11वें रोजे के मौके पर आयोजित यह इफ्तार आपसी सौहार्द की बेहतरीन तस्वीर है. इससे स्पष्ट होता है कि हमारे समाज में आपसी भाइचारा की कोई कमी नहीं है, सभी एक दूसरे के त्योहार में शामिल होकर आपसी सौहार्द का मिशाल पेश की है. इस आयोजन की सफलता में शाहनवाज, अफरोज आलम, जावेद, सरवर, अबू साले, तबरेज, मंजूर, टीपू, हेलाल, रहबर, अरमान, शाहीन तथा राजा सनाउल्लाह सहित कई युवाओं की सक्रिय भूमिका रही. सभी ने मिलकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की. अंत में सबों ने रमजान की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन-शांति व तरक्की की दुआ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >