एएनसी जांच शिविर में एचआरपी की मिली 3 गर्भवतीफोटो संख्या -फोटो कैप्शन - 6. एएनसी जांच शिविर का आयोज

जिसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाईट सहित अन्य जांच किया गया.

एएनसी जांच शिविर में एचआरपी की मिली 3 गर्भवती

मुंगेर . प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में बने मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में बुधवार को को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. जहां गर्भवतियों के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. जिसमें हाई रिस्क प्रेग्रेंनसी की कुल 3 गर्भवती मिली. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एएनसी जांच शिविर में कुल 70 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच डॉ स्मृति सिंह द्वारा किया गया. जिसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाईट सहित अन्य जांच किया गया. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी की 3 गर्भवती मिली. जिसका सभी जांच दोबारा किया गया. उन्होंंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों पर विशेष नजर रखी जानी है. जिसे लेकर ऐसी गर्भवतियों को विशेष चिकित्सीय सलाह दिया गया है. वहीं दोबारा 21 जुलाई को लगने वाले एएनसी जांच शिविर में एचआरपी की गर्भवतियों की जांच की जायेगी. इसके अतिरिक्त संबंधित गर्भवति के क्षेत्र की आशा को उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

———————————

अपनी मांगों को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

मुंगेर – बिहार राज्य आशा संघ गोपगुट के बैनर तले सदर अस्पताल के गेट पर अपनी मांगों को लेकर आशा ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व संघ अध्यक्ष ऊषा देवी ने किया. इस दौरान आशा प्रदर्शन करते हुए सदर अस्पताल रोड होते हुए अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंची. जहां आशाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. कल्याणी देवी ने कहा कि सरकार ने पिछली हड़ताल में जो समझौता किया था, उसके अनुसार आशा कार्यकर्ताओं और फेसिलेटरों को मानदेय लागू किया जाए. ऐसा नहीं हुआ तो आक्रोश बढ़ता जाएगा. साथ ही आंदोलन भी तेज होगा. रंजीत यादव ने कहा कि केंद्र सरकार वोटर लिस्ट संशोधन के नाम पर गरीबों के अधिकार छीनना चाहती है. सरकार को यह कानून तुरंत वापस लेना चाहिए. महासंघ गोपगुट के मुख्य संरक्षक सतीश प्रसाद सतीश ने आशा की मांगों के अनुसार मानदेय लागू नहीं हुआ तो बिहार विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिलेगा. मौके पर मेहरू निशा, मधु कुमारी, चंद्रा राय, सुनीता देवी, फूलवती देवी, गीता देवी आदि मौजूद थी.

———————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >