एलएलबी परीक्षा के तीसरे दिन 3 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

तीसरे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में हुयी.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने विधि के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 की परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज केंद्र पर 26 नवंबर से आरंभ की है. जिसके तीसरे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में हुयी. जिसमें कुल 321 परीक्षार्थियों में 318 परीक्षार्थी उपस्थित हुये. जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही तीसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार मंडल ने बताया कि तीसरे दिन एलएलबी सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-6 की परीक्षा हुयी. जिसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-2 के कांस्टीट्यूशन लॉ विषय की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 168 परीक्षार्थियों में 166 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-6 के इनवाइरोमेंटल लॉ विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 153 परीक्षार्थियों में 152 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. इधर अब शनिवार को चौथे दिन एक पाली में एलएलबी सेमेस्टर-4 की परीक्षा होगी. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-4 के पब्लिक इंटरनेशनल लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >