सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप को लेकर 25 खिलाड़ी चयनित, प्रशिक्षण कैंप में होंगी शामिल

शीतलपुर मैदान में रखा गया ट्रायल

मुंगेर. सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए शीतलपुर मैदान में गुरुवार को लड़कियों का फुटबॉल का ट्रायल रखा गया. इसमें जिले की 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें 25 खिलाड़ियों का चयन जिला कैंप के लिए किया गया. जिला फुटबाल संघ के सचिव भवेश कुमार उर्फ बंटी के नेतृत्व में ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें लड़कियों ने खुद को साबित करने के लिए जमकर मैदान में फुटबॉल के साथ पसीना बहाया. योग्यता और गुण के आधार पर 25 लड़कियों का चयन किया गया. चयनकर्ता में बिहार के वरिष्ठ एनआईएस कोच शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, सुनील कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, मो हैदर शामिल थे. सचिव बंटी ने बताया कि 28 तारीख से प्रशिक्षण कैंप लगाया जायेगा. जहां सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा. कैंप में बेहतर खेलने वाली 18 खिलाड़ी का चयन जिला टीम के लिए किया जायेगा, जो लखीसराय में 8 मार्च से आयोजित होने वाले स्टेट चैंपियनशिप में मुंगेर जिला टीम से खेलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >