एएनएम के भरोसे पीएचसी

जमालपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर रविवार को साढ़े चार घंटे तक एएनएम के भरोसे चला. इस बीच वहां के डॉक्टर पीएचसी में उपस्थित नहीं थे. प्रसव पीड़ा से छटपटाती गर्भवती महिला व उसके परिजन डॉक्टर की तलाश में भटकते रहे. प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक पीएचसी […]

जमालपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर रविवार को साढ़े चार घंटे तक एएनएम के भरोसे चला. इस बीच वहां के डॉक्टर पीएचसी में उपस्थित नहीं थे. प्रसव पीड़ा से छटपटाती गर्भवती महिला व उसके परिजन डॉक्टर की तलाश में भटकते रहे. प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक पीएचसी में डॉक्टर शशिनाथ की ड्यूटी थी.
किंतु प्रसव कराने पहुंची छोटी आशिकपुर की रागिनी कुमारी एवं उसके पति राजेश प्रसाद ने बताया कि 8 बजे के बाद से ही कोई डॉक्टर यहां मौजूद नहीं हैं. रविवार होने के कारण ओपीडी सेवा बंद था. ड्यूटी रूम में एएनएम गायत्री कुमारी से जब पत्रकारों ने डॉक्टर के बारे में पूछा तो बताया गया कि डॉक्टर ऊपरी तल्ले पर गये हुए हैं. जब उनसे कहा गया कि ऊपरी तल्ला पर डॉक्टर नहीं है, तो एएनएम ने झल्लाते हुए कहा ‘‘अकबकाइये मत, बाहर बैठ कर इंतजार कीजिए, जब तक डॉक्टर नहीं आ जाते ’’. इस बीच पत्रकारों ने जब सिविल सजर्न से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जायेगी. दूसरी ओर पीएचसी में रविवार को और भी अनियमितता देखी गयी. आदेशानुसार रविवार को वहां बैगनी चादर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था, किंतु बेड पर शुक्रवार की बैगनी चादर ही बिछी थी.
कहते हैं चिकित्सक
ड्यूटी पर तैनात डॉ शशिनाथ ने बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गयी थी इसलिए वे घर चली गयी थी. विदित हो कि वर्तमान में डॉ शशिनाथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >