वाहनों की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत, एक घायल

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरबसराय-सीताकुंड रोड पर रविवार की देर रात सुजावलपुर मसजिद के समीप ई-रिक्शा और विक्टा वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें ई-रिक्शा का जहां परखच्चा उड़ गया, वहीं ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी. उस पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल […]

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरबसराय-सीताकुंड रोड पर रविवार की देर रात सुजावलपुर मसजिद के समीप ई-रिक्शा और विक्टा वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें ई-रिक्शा का जहां परखच्चा उड़ गया, वहीं ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी. उस पर सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने विक्टा चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि कटरिया पंचायत के मुरली पहाड़ निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र तांती ई-रिक्शा चलाता था. रविवार की रात वह चकहासिम निवासी छित्तन तांती को अपने ई-रिक्शा पर बिठा कर पूरबसराय से चकहासिम जा रहा था. जैसे ही वह सुजावलपुर मस्जिद के समीप पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित विक्टा वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
इसमें न सिर्फ ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, बल्कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से घायल छित्तन तांती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि स्थानीय थाना पुलिस ने विक्टा चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ई-रिक्शा चालक योगेंद्र तांती के मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >