मुंगेर : डीआइजी मनु महाराज ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों से पूछताछ की. इस दोनों साइबर अपराधियों को न्यायालय के निर्देश पर इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है. पूछताछ के बाद डीआइजी ने कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को कई निर्देश भी दिये.
रिमांड पर लिये गये अंतरराज्यीय साइबर ठग, डीआइजी ने की पूछताछ
मुंगेर : डीआइजी मनु महाराज ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में दो अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों से पूछताछ की. इस दोनों साइबर अपराधियों को न्यायालय के निर्देश पर इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है. पूछताछ के बाद डीआइजी ने कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को कई निर्देश भी दिये. बताया जाता है […]

बताया जाता है कि डीआइजी मनु महाराज द्वारा गठित विशेष टीम ने झारखंड के जामताड़ा जिला के करमाटॉड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव में छापेमारी कर कुछ दिन पूर्व लाल मोहम्मद तथा देवडीहा गांव निवासी मो. जमशेद अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था. जिसके पास से जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना में दर्ज आईटी एक्ट के कांड से संबंधित समान बरामद किया गया था. इन दोनों ने फोन कर लोगों को झांसा देकर रुपये की ठगी की.
गिरफ्तारी के बाद दोनों को मुंगेर लाया गया और न्यायालय में उपस्थापन के बाद जेल भेज दिया गया. जिसके कारण इन साइबर अपराधियों से पूछताछ पुलिस नहीं कर पायी. लेकिन मुंगेर पुलिस ने पुन: दोनों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया. न्यायालय के आदेश पर दोनों को पुलिस ने जेल से रिमांड पर लिया और डीआइजी कार्यालय लाया.
दोनों साइबर अपराधियों से डीआइजी ने गहन पूछताछ किया. पूछताछ में साइबर अपराधियों ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से लोगों को झूठ बोल कर पासवर्ड, ओटीपी एवं बैंक का नाम पूछता है. सभी कुछ जानने के बाद उनके खाते से विभिन्न तकनीक का इस्तेमाल कर रुपया निकाल लेता है. डीआइजी ने कहा कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कई अहम जानकारियां दी है. जिस पर पुलिस काम कर रही है.