तारापुर में वृद्ध महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

मुंगेर : तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर निजी बस स्टैंड के समीप बुधवार को एक बेकाबू ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के अमगढ़बा निवासी भैरव यादव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई. पुलिस ने उसके परिजनों […]

मुंगेर : तारापुर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर निजी बस स्टैंड के समीप बुधवार को एक बेकाबू ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

उसकी पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के अमगढ़बा निवासी भैरव यादव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई. पुलिस ने उसके परिजनों का जहां सूचना दी. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बस स्टैंड के बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक वृद्ध महिला गुजर रही थी. तभी सामने आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचल डाला. जिस समय दुर्घटना हुई उस समय उस रास्ते से टेटियाबंबर के बीडीओ गुजर रहे थे.
उन्होंने तत्काल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी. तब उसके पास के थैला को खंगाला गया. जो भागलपुर के डॉ गौरव कुमार का परामर्श रसीद था. जिस पर उसका नाम सुलेखा देवी बांका लिखा हुआ था. बाद में उसकी पहचान हो गयी.
चिकित्सीय परामर्श रसीद के अनुसार महिला को मानसिक बीमारी थी एवं उसका इलाज चल रहा था. इधर ट्रक लेकर भाग रहा चालक थोड़ी दूर पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद वहां भीड़ लग गयी. जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस ने भीड़ को हटा कर आवागमन सुचारु किया. पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. चालक का पुलिस पता लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >