मुंगेर : एडीजी हेडक्वार्टर जीतेंद्र प्रसाद ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को विधि व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने डीआइजी से जिलावार क्राइम की जानकारी ली और उन्हें बढ़ते अपराध और लचर पुलिसिंग व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्हें सभी जिले के एसपी से विधि व्यवस्था के मद्देनजर ठोस रणनीति बनाने को कहा.
एडीजी हेडक्वार्टर ने थाना और थानेदार पर नियंत्रण रखने का दिया निर्देश
मुंगेर : एडीजी हेडक्वार्टर जीतेंद्र प्रसाद ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को विधि व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने डीआइजी से जिलावार क्राइम की जानकारी ली और उन्हें बढ़ते अपराध और लचर पुलिसिंग व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्हें सभी जिले के एसपी से विधि व्यवस्था के मद्देनजर ठोस रणनीति […]

वीसी में मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक मनु महाराज मौजूद थे. मनु महाराज ने जिलावार अपराध से संबंधित जानकारी दी और अपराधियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई व अबतक अपराधियों को मिले सजा के बारे में बताया. एडीजी हेडक्वार्टर ने कहा कि थाना और थानेदारों पर नियंत्रण जरूरी है.
इसलिए जरूरी है कि उनके हर गतिविधि पर नजर रखा जाये और लचर होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये. दिवा एवं रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसलिए जरूरी है कि गश्ती की मॉनीटरिंग की जाये. इसके लिए एक सूची तैयार कर गश्ती को व्यवस्थित किया जाये. उन्होंने विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही समय पर न्यायालय में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर अपराधियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया. कांडों के निष्पादन, शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया.