मुंगेर : जिले में हीट स्ट्रोक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. लगातार एक के बाद एक मरीज हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं. जिले भर में अब तक कुल 22 लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो चुके हैं. जिसमें से अब तक हीट स्ट्रोक से पीड़ित 5 लोगों की मौत भी हो चुकी है. बुधवार को भी हीट स्ट्रोक से पीड़ित कुल पांच मरीजों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. ऐसे में जब तक तापमान का पारा सामान्य नहीं हो जाता है, तब तक आमजनों को सावधान रहने की जरूरत है. बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
चमकी बुखार का एक अौर हीट स्ट्रोक के पांच नये मरीज हुए भर्ती, चल रहा इलाज
मुंगेर : जिले में हीट स्ट्रोक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. लगातार एक के बाद एक मरीज हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं. जिले भर में अब तक कुल 22 लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो चुके हैं. जिसमें से अब तक हीट स्ट्रोक से पीड़ित 5 लोगों की मौत भी […]

हीट स्ट्रोक के 5 और चमकी बुखार एक नये मरीज हुए भर्ती: वैसे तो सदर अस्पताल में अब तक हीट स्ट्रोक के कुल 22 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है. जिसमें बुधवार को हीट स्ट्रोक के कुल 5 नये मरीज और चमकी बुखार के एक नये मरीज को भर्ती किया गया. अस्पताल में भर्ती होने वालों में रामदिरी निवासी देवन मंडल की 42 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी, चुरम्बा निवासी मो. इजहार की एक वर्षीय पुत्री खुशी, सिंघिया निवासी मो कासिम की 17 वर्षीय पुत्री आफरीन परवीन, शाहजुबै रोड निवासी मो. डब्लू की 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान तथा लल्लूपोखर निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं. इसके अलावे बरियारपुर के सरस्वती नगर निवासी रंजीत मंडल का 5 वर्षीय पुत्र दिलप्रीत कुमार चमकी बुखार से पीड़ित पाया गया. जिसे बुधवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.