मुंगेर : महिला ने दो बच्चों के साथ आग लगाकर दे दी जान

मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर चेकपोस्ट मुहल्ले में सोमवार एक हृदय विदारक घटना घटित हुई. एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. क्योंकि घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था. घटना की सूचना मिलते ही नयारामनगर थाना पुलिस […]

मुंगेर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर चेकपोस्ट मुहल्ले में सोमवार एक हृदय विदारक घटना घटित हुई. एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

क्योंकि घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था. घटना की सूचना मिलते ही नयारामनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि सोमवार को कंतपुर चेकपोस्ट निवासी मनोज महतो के घर से अपराह्न 1 बजे लोगों ने देखा कि धुंआ उठ रहा है.

धुंआ देखकर ग्रामीण घर की ओर दौड़ पड़े. लोगों ने पहले घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह नहीं टूटा. जिसके बाद ग्रामीण घर के छत पर चढ़ गये और अंदर घूसे. ग्रामीणों ने देखा कि एक कमरे से धुआं निकल रहा है. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >