मुंगेर प्रक्षेत्र के 572 अपराधियों पर सीसीए की अनुशंसा, 172 अवैध हथियार बरामद

मुंगेर : मुंगेर प्रक्षेत्र में चार लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके. खुद डीआइजी मनु महाराज लगातार सुरक्षा व्यवस्था का निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की […]

मुंगेर : मुंगेर प्रक्षेत्र में चार लोकसभा क्षेत्र हैं, जहां शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके. खुद डीआइजी मनु महाराज लगातार सुरक्षा व्यवस्था का निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी नहीं रहे.

उन्होंने जिलों के एसपी को सख्त निर्देश दिया है कि मतदान प्रभावित करने वालों की शिनाख्त कर उस पर कार्रवाई करें. प्रमंडल के मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा व बेगूसराय में कुल 572 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गयी है.
लोकसभा चुनाव को लेकर मुंगेर प्रमंडल में 41798 लोगों पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. जबकि 572 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. इस दौरान 172 अवैध हथियार के साथ ही 507 कारतूस व 11 बम बरामद किया है. जबकि 52829 लीटर विदेशी व महुआ शराब के साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान 4 करोड़ 30 लाख 4 हजार 8 सौ रुपये फाइन के रूप में वसूल कर सरकारी खजाने में जमा कराया है.
शांतपूर्णि चुनाव को ले चलाया जा रहा है अभियान
चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शातिर व सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी हो रही है. मतदान को प्रभावित करने वालों की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. शराब, हथियार, कारतूस, रुपया व प्रतिबंधित समान भी पकड़ा जा रहा है. इसमें पुलिस को काफी सफलता भी हाथ लगी है.
मनु महाराज, डीआइजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >