मुंगेर : दहेज लोभियों ने की विवाहिता की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर : एक ओर जहां सूबे की सरकार दहेज प्रथा को मिटाने के लिए अभियान चला रही है. वहीं दूसरे ओर प्रखंड के हरिणमार पंचायत में आज भी विवाहिताएं दहेज लोभियों का शिकार बन रही है. जहां दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी. वैसे इस […]

मुंगेर : एक ओर जहां सूबे की सरकार दहेज प्रथा को मिटाने के लिए अभियान चला रही है. वहीं दूसरे ओर प्रखंड के हरिणमार पंचायत में आज भी विवाहिताएं दहेज लोभियों का शिकार बन रही है. जहां दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी.

वैसे इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि हरिणमार थाना क्षेत्र के महदीधार बहियार में लगे शकरकंद के खेत में किसान हेमराज कुमार द्वारा आम लोगों को जाने से रोका जा रहा था.
जिसके कारण लोगों को शक हुआ कि कहीं हेमराज ने अपनी पत्नी की हत्या कर खेत में तो नहीं छिपा दिया है. इसी शक पर स्थानीय लोगों ने हेमराज के ससुराल वालों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद हेमराज के ससुराल वालों ने हरिणमार थाना को इसकी सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत से हेमराज की पत्नी कलावती देवी उर्फ कालो देवी का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया.
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के नाना एतबारी सिंह के बयान पर हरिणमार पंचायत के हंसु सिंह टोला निवासी हेमराज कुमार सहित उनके परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें हेमराज तथा उसके परिजनों पर कलावती के मायके वालों से 50 हजार रुपये तथा एक मोटर साइकिल का मांग पूरा नहीं किये जाने पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि हत्या एक दिन पूर्व ही कर दी गयी थी तथा मृतका के पति व उसके परिजन घर पर ताला लगा कर फरार हो चुके हैं. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >