मुंगेर : रिमांड होम से भागे मर्डर और रेप के आरोपित दो नाबालिग

मुंगेर : रिमांड होम से रविवार की सुबह दो विधि विवादित बच्चे सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गये, जिसमें एक मर्डर, तो दूसरा रेप का आरोपित है. काफी खोज-बीन के बाद जब बच्चे नहीं आये तो रिमांड होम की ओर से कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की गयी. जबकि, बच्चों के परिजनों को […]

मुंगेर : रिमांड होम से रविवार की सुबह दो विधि विवादित बच्चे सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गये, जिसमें एक मर्डर, तो दूसरा रेप का आरोपित है.
काफी खोज-बीन के बाद जब बच्चे नहीं आये तो रिमांड होम की ओर से कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की गयी. जबकि, बच्चों के परिजनों को भी सूचना देकर निदेशित किया गया कि बच्चों से संपर्क होते ही उसे रिमांड होम पहुंचा दिया जाये. बच्चों के भागने की पुष्टि अधीक्षक डेजी कुमारी ने की. बताया जाता है कि रविवार की बच्चे स्नान करने एवं कपड़ा धोने के लिए रिमांड होम के आंगन में जमे हुए थे.
कुछ बच्चे धूप रहने के कारण आंगन में धूप सेंक रहे थे तो कुछ स्नान कर रहे थे. लेकिन बच्चों की निगरानी में कोई नहीं था. इसी दौरान लालदरवाजा में हुए एक हत्याकांड में गिरफ्तार एवं धरहरा में अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार विधि विवादित नाबालिग आंगन की खिड़की पर चढ़ कर छज्जे पर चढ़ गया. वहां से दोनों रिमांड होम के पीछे कूद कर भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >