मुंगेर/तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के उल्टा महादेव धोबी टोला गांव में दहेज लोभियों ने मंगलवार की देर शाम एक नवविवाहिता की पहले तो जम कर पिटाई की और उसके बाद उसके गले में फंदा डाल कर हत्या कर दी. वैसे ससुरालवालों के अनुसार नवविवाहिता शिवानी ने आत्महत्या की है. इधर घटना को लेकर स्थानीय थाने में दहेज की मांग को लेकर हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए बुधवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतका के मायकेवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
मुंगेर : नवविवाहिता की गला घोंट हत्या
मुंगेर/तारापुर : तारापुर थाना क्षेत्र के उल्टा महादेव धोबी टोला गांव में दहेज लोभियों ने मंगलवार की देर शाम एक नवविवाहिता की पहले तो जम कर पिटाई की और उसके बाद उसके गले में फंदा डाल कर हत्या कर दी. वैसे ससुरालवालों के अनुसार नवविवाहिता शिवानी ने आत्महत्या की है. इधर घटना को लेकर स्थानीय […]

तारापुर के उल्टा महादेव धोबी टोला गांव निवासी महेश रजक के पुत्र किशन रजक तथा खगड़िया जिला के जय प्रकाश नगर वार्ड संख्या-21 निवासी अशोक रजक की पुत्री शिवानी कुमारी की शादी इसी साल 16 फरवरी को हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. विवाह के बाद से किशन तथा उसके परिवार वालों द्वारा प्राय: दहेज की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित किया जाने लगा. शिवानी के बड़े भाई मंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसकी बहन ने दोपहर 3 बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी और बताया था कि उसके पति तथा परिवार के अन्य
मुंगेर : नवविवाहिता की…
सदस्य ने उसे मायके से रुपये मांगने को कहा, जिसका विरोध करने पर सभी लोगों ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी. मंजीत ने बताया कि शिवानी के फोन करने के बाद फिर रात 9 बजे उसके पति ने फोन किया कि शिवानी ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही वे लोग तारापुर पहुंचे तथा उन लोगों ने देखा कि शिवानी के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे तथा गले में फंदे का दाग ऐसा बना हुआ था कि मानो किसी ने उसके गले में कोई कपड़ा लपेट कर दबा दिया हो. घटना को लेकर अशोक रजक के बयान पर तारापुर थाने में किशन रजक, उसकी मां बबीता देवी, बड़ा भाई कुंदन कुमार रजक तथा विवाहिता बहन सुमन देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है.