19 दिसंबर को समाप्त हो जायेगा 109 अतिथि शिक्षकों के 11 माह का सेवाकाल

मुंगेर विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत 109 अतिथि शिक्षकों के 11 माह का सेवाकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो जायेगा.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत 109 अतिथि शिक्षकों के 11 माह का सेवाकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो जायेगा. हलांकि वर्तमान में लगभग 100 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं. जिनके अगले 11 माह के सेवा विस्तार को लेकर एमयू प्रशासन संबंधित कॉलेजों से सीसीआर मंगाने की तैयारी कर रहा है.

20 जनवरी 2023 को मिला था 11 माह का सेवा विस्तार

एमयू द्वारा अपने 17 अंगीभूत कॉलेजों के लिये 20 जनवरी 2023 को 117 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दिया गया था. जिसमें निर्धारित तिथि तक 109 अतिथि शिक्षकों ने योगदान दिया. जिनके 11 माह का सेवाकाल 19 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है. हलांकि योगदान देने वाले 109 अतिथि शिक्षकों में वर्तमान में 17 अंगीभूत कॉलेजों में लगभग 100 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं.

कॉलेजों से सीसीआर मंगाने की तैयारी में लगा विश्वविद्यालय

अतिथि शिक्षकों को अगले एक माह का सेवा विस्तार उनके कार्यरत कॉलेज द्वारा दिये गये सीसीआर अर्थात अतिथि शिक्षकों के पिछले 11 माह के कार्यकाल के आचरण रिर्पोट के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाता है. वहीं अब एमयू प्रशासन 19 दिसंबर को समाप्त हो रहे 109 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार देने के लिये कॉलेजों से सीसीआर रिर्पोट मंगाने की तैयारी कर रहा है.

कहते हैं कुलसचिव

कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि 19 दिसंबर को अतिथि शिक्षकों का सेवा काल समाप्त हो रहा है. उनके सेवाकाल को विस्तारित करने के लिये कॉलेजों से जल्द ही सीसीआर मांगा जायेगा. जिसके बाद कमिटी के रिर्पोट के अनुसार अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >