पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे 102 एंबुलेंस कर्मी

कंपनी द्वारा श्रम अधिनियम का पालन नहीं किया जाता है,

मुंगेर . अपने 3 सूत्री मांगों को लेकर 10 सितंबर से हड़ताल पर बैठे 102 एंबुलेंस कर्मियों का हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रहा. 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ जिला ईकाई सचिव सदानंद कुमार ने कहा कि हमारी मांगों को कंपनी द्वारा कोई ठोस अश्वासन नहीं दिया जा रहा है, बल्कि उल्टा ही अनेकों प्रकार की धमकियां दी जा रही है. उन्होंने कहा संचालन एजेंसी इकरारनामा के अनुसार बिहार सरकार के श्रम अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है. जबतक कंपनी द्वारा श्रम अधिनियम का पालन नहीं किया जाता है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. पांचवें दिन एंबुलेंस कर्मियों ने अतिथि गृह में मुंगेर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा.

————————————————-

टीबी फोरम की बैठक आज

मुंगेर

समाहणालय सभागार में सोमवार को जिला यक्ष्मा विभाग के टीबी फोरम की बैठक अपराह्न 1.30 बजे होगी. जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर करेंगे. इस बैठक में एनटीईपी से संबंधित टीबी फोरम को लेकर जिले में टीबी मरीजों के इलाज व उसके पहचान से संबंधित चर्चा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >