Patna News : विकासशील इंसान पार्टी VIP के प्रमुख और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है. संगठन विस्तार में जुटे सहनी की मौजूदगी में गुरुबार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप और पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल निषाद ने अपने हजारों समर्थकों के साथ वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की.
आरक्षण पर घेरा सरकार को
सहनी ने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे समाज को आरक्षण दिलवा दें तो मैं उनके साथ खड़ा रहूँगा, अन्यथा वे भाजपा का साथ छोड़कर हक की लड़ाई में हमारे साथ आएं.
भाजपा पर हमला
VIP प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को नहीं मानती और उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता में बने रहना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण नहीं मिला, तो समाज भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा.
क्यों बदला पाला
सुभासपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पिछड़ों और दलितों की लड़ाई लड़ने के संकल्प पर खड़े नहीं उतरे. वहीं पूर्व मंत्री अच्छे लाल निषाद ने वीआईपी की नीतियों को समाज के हित में बताते हुए मुकेश सहनी के नेतृत्व पर भरोसा जताया.
Also Read: बक्सर: बिजली विभाग के जेई समेत 4 अन्य कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने भेजा समन
