Motihari News: राष्ट्रीय कला मंच की ओर से एमएस कॉलेज में कैंपस कलाकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कलाकारों और छात्र-छात्राओं के बीच कला, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई.
इस दौरान युवाओं से अपनी प्रतिभा को समाज और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया.
"कला केवल मनोरंजन नहीं"
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रमुख अंकित शुक्ला ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है.
उन्होंने कलाकारों से भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का आग्रह किया. साथ ही विभिन्न कला विधाओं और कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी अपने विचार साझा किए.
युवा कलाकारों को मिला प्रेरक संदेश
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राकेश काशी भी मौजूद रहे.
वहीं, राष्ट्रीय कला मंच उत्तर बिहार प्रांत की सह-संयोजक सानिया दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय कला मंच युवा कलाकारों की प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभाव से जोड़ने का कार्य कर रहा है.
धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रमुख विदुषी दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि यह संवाद कलाकारों के लिए प्रेरणादायी रहा.
इस अवसर पर राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो. अमित कश्यप, विभाग संयोजक आयुष किशन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह, मृदुल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कैंपस कलाकार उपस्थित रहे.
भक्ति संगीत की प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम का समापन उत्कर्ष झा की भक्ति संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ. उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक माहौल में हुआ.
