वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दुसरा घायल

बंजरिया थाना अंतर्गत चैलाहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मोतिहारी . बंजरिया थाना अंतर्गत चैलाहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही 112 नम्बर ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. मृतक की पहचान सेमरा के जनक साह के पुत्र सुरज कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल विक्की कुमार सेमरा भोला टोला का रहने वाला है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. बताया जाता है कि विक्की व सुरज किसी काम से बाइक से मोतिहारी आये थे. दोनों दोपहर करीब तीन बजे बाइक से वापस घर लौट रहे थे.बाइक सुरज चल रहा था. चैलाहा के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, उसके बाद फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर 112 नम्बर घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस वाले दोनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुरज को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर सुरज की मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मचा गया. परिजन दहाड़ मार रोन लगे. कुछ लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों की मौजूदगी मेें शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >