Motihari: साइकिल में हवा भरने गये युवक की करंट से मौत

हरपुर राय पकड़ी चौक पर गुरुवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक अनिल महतो की मौत हो गयी.

Motihari: हरसिद्धि .थाना क्षेत्र के हरपुर राय पकड़ी चौक पर गुरुवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक अनिल महतो की मौत हो गयी. मृतक मुरारपुर वार्ड नंबर 11 निवासी स्वर्गीय भागीरथ महतो का पुत्र बताया जाता है. 15 दिन पहले ही मृतक के पिता की मौत बीमारी से हो गयी थी. स्थानीय सरपंच पुत्र संजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक पकड़ी चौक पर साइकिल में हवा भरने गया था. बीती रात तेज आंधी में बिजली का तार टूट कर दुकान के करकट में आ गया था. जैसे ही मृतक साइकिल में हवा भर कर दुकान में लगे लोहे के खंभे पर हाथ रखे कि उसी वक्त बिजली आ गयी और वह घिघियाने लगा.

इसी बीच एक दूसरा व्यक्ति देखा तो गमछा गले में डालकर खींचा जिससे वह नीचे गिरा. उठाकर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में दम तोड़ दिया. आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाकर पकड़ी चौक पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रही. सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस, थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा तथा अंचल अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे. अंचल अधिकारी ने बताया कि बिजली विभाग के जेई से उनकी बात हुई है. जेई ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. सत्य पाए जाने पर बिजली विभाग द्वारा मृतक के परिजन को चार लाख रुपया मिलेगा. वहीं श्रम विभाग से दो लाख रुपये दिया जाएगा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. वहीं थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया की जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. आवेदन प्राप्त नहीं है आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. अनुसंधान जारी है.

मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम

हरसिद्धि.अनिल महतो की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. सरपंच पुत्र संजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक अकेले घर में कमाऊ पुत्र था. मृतक के परिवार में उसकी पत्नी संगीता देवी, उसकी मां तथा चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें एक पुत्र तथा तीन पुत्री हैं. उन्होंने बताया कि मृतक कमाई करके पूरे परिवार का भरण–पोषण करता था. अब इसके निधन से पूरे परिवार पर संकट का बदला छा गया है. मृतक की पत्नी संगीता देवी तथा माता एवं बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है. संगीता देवी का कहना है कि अब उन बच्चों का पालन–पोषण कैसे हो पाएगा. वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >