गंडक नदी में डूबती महिला की ग्रामीणों ने बचायी जान

गंडक नदी के सत्तरघाट स्थित बीच धार में मंगलवार की संध्या एक महिला डूबती हुई महिला की जान ग्रामीणों की पहल पर बचा ली गयी.

केसरिया. गंडक नदी के सत्तरघाट स्थित बीच धार में मंगलवार की संध्या एक महिला डूबती हुई महिला की जान ग्रामीणों की पहल पर बचा ली गयी. डूब रही महिला ने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई तब घाट पर उपस्थित लोगों ने उसे बचाने के लिए आतुर हो गये. आनन-फानन में नाविक की सहायता से उसे सुरक्षित निकाल 112 को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने उक्त महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया लाया, जहां उसका इलाज किया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि कोटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पारिवारिक कलह से तंग आकर डुमरियाघाट स्थित गंडक नदी में आत्महत्या करने की नीयत से छलांग लगा दी, लेकिन कुदरत को उसकी मौत मंजूर नहीं थी. नदी में छलांग लगाने के बाद उक्त महिला नदी की तेज धार में बहते हुए करीब 10 किमी दूर सत्तरघाट पुल के समीप आकर बालू व पानी में फंस गयी. उस वक्त घाट के समीप कुछ लोग दाह संस्कार करने पहुंचे थे. इसी बीच बचाव-बचाव की आवाज सुनकर शव दाह में जा रहे अभय कुमार सिंह, कुमार धनंजय, अखिलेश कुमार सिंह समेत कई लोगों ने तत्परता दिखाया. उक्त महिला को नदी से निकाला. इस बात की चर्चा क्षेत्र में जोरों से है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >