सर्पदंश से महिला की मौत

हरबोलवा गांव में बुधवार संध्या एक महिला जलावन लेने के लिए घर में गई थी कि विषैले सर्प ने दंश लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है.

चिरैया. हरबोलवा गांव में बुधवार संध्या एक महिला जलावन लेने के लिए घर में गई थी कि विषैले सर्प ने दंश लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है. मृतका उक्त गांव निवासी बिगू साह की पत्नी मनमतिया देवी (59) है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक महिला खाना बनाने के लिए जलावन लेने हेतु भुसौली में गयी थी. इसी बीच एक बिषैला सर्प ने उसे दंश लिया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. इसकी पुष्टि स्थानीय सरपंच राज कुमार साह ने किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >