Motihari: रघुनाथपुर में पड़ोसियों के विवाद में चाकू लगने से महिला की मौत

शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ वार्ड नं 27 में बुधवार की सुबह दो पड़ोसियों के परिजनों में मार-पीट और चाकूबाज़ी हुई. जिसमें एक महिला को चाकू लग गयी.

तुरकौलिया. शहर से सटे रघुनाथपुर भलुआ वार्ड नं 27 में बुधवार की सुबह दो पड़ोसियों के परिजनों में मार-पीट और चाकूबाज़ी हुई. जिसमें एक महिला को चाकू लग गयी. उसकी पुत्री भी जख्मी हो गई. इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. जबकि उसकी पुत्री का इलाज चल रहा है. मृत महिला मुकेश महतो की पत्नी श्रीमती देवी है. जख्मी पुत्री गुंजा कुमारी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है. जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है. घटना के बाबत बताया जाता है कि मंगलवार की शाम मुकेश महतो और टुन्ना महतो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. ग्रामीणों ने समझा बुझाकर झगड़े को शांत कराया. सुबह में फिर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. टुन्ना महतो अपने परिवार के साथ मुकेश के घर पहुंचा.मुकेश के दरवाजे पर बैठी उसकी पत्नी श्रीमति देवी और बेटी गुंजा के साथ मारपीट और चाकूबाजी शुरू हुआ. जहां दोनों महिलाएं जख्मी हो गई. चाकू लगने की बात सुनते ही आस पड़ोस के लोगो ने दोनों महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष अल्का कुमारी ने बताया कि घटना में शामिल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपीयों में टुन्ना महतो, पुरन महतो व एक महिला है. मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >