दारोगा पर हमला मामले में महिला गिरफ्तार

शहर से सटे रघुनाथपुर में पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के मामले के एक नामजद महिला अभियुक्त को पकड़ा है.

तुरकौलिया. शहर से सटे रघुनाथपुर में पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के मामले के एक नामजद महिला अभियुक्त को पकड़ा है. पकड़ी गई महिला चमड़ा गोदाम के समीप के रहने वाले भट्टी सहनी उर्फ राजेंद्र सहनी की पत्नी कौशल्या देवी है. मालूम हो कि 11 नवंबर की शाम में नगर थाना के महिला दारोगा श्वेता कुमारी अपने साथ दारोगा प्रमोद कुमार को लेकर एक आर्म्स एक्ट मामले में फरार अभियुक्त विकास सहनी को पकड़ने के लिए उसके घर पर छापेमारी की. जहां परिजन व अन्य असामाजिक तत्वों ने लाठी डंडा से पुलिस पर हमला कर दिया. हमला में महिला दारोगा श्वेता व दारोगा प्रमोद बुरी तरह जख्मी हो गए. हमलावरों से बचने के लिए उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग की. मौके पर रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान पहुंच स्थिति को नियंत्रण में ले दोनों को थाना लाया. मामले में जख्मी महिला दारोगा श्वेता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया था थानाध्यक्ष विकास ने बताया कि पकड़ी गई महिला हमलावर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >