विधायक विशाल शाह बने जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

नरकटिया के विधायक विशाल शाह को जनता दल (यूनाइटेड) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. विधायक शाह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है.

Motihari News: नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल शाह को जनता दल (यूनाइटेड) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आधिकारिक पत्र जारी कर उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है. मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विशाल शाह एक अनुभवी और कर्मठ नेता हैं. उनके नेतृत्व में व्यवसायिक प्रकोष्ठ को नई गति मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां व्यापारिक वर्ग तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें:जिला उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, उद्यमी को 4.07 लाख रुपये लौटाने का आदेश

विशाल शाह ने जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक विशाल शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उनका मुख्य उद्देश्य व्यापारिक वर्ग की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना होगा.

समर्थकों ने मनाया जश्न

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष क्यामूल हक, सरफराज आलम, अमीरूल होदा, कमरुल आजम, भाजपा नेता अवध पटेल, दीपक सिंह, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, नंदकिशोर पंडित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विशाल शाह को बधाई दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >