Motihari cyber fraud: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला निवासी मुकेश प्रसाद के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने चार लाख इक्यावन हजार छह सौ बयालीस रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित का दावा है कि उसने किसी के साथ भी अपना ओटीपी या यूपीआई पिन साझा नहीं किया था.
bank account hacked: सात बार में हुई खातों से अवैध निकासी
शिकायत के अनुसार अपराधियों ने सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से इस बड़ी रकम को गायब किया. पीड़ित के खाते से पहले पच्चीस हजार, फिर इक्यासी हजार नौ सौ अट्ठासी रुपये और अन्य किस्तों में कुल चार लाख इक्यावन हजार से अधिक की राशि निकाली गई.
साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद छतौनी साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
पुलिस कर रही ट्रांजेक्शन आईडी की जांच
साइबर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सभी सातों ट्रांजेक्शन आईडी और बैंक रिफ्रेश नंबर मिल चुके हैं. इन तकनीकी विवरणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने और रकम की रिकवरी के लिए तेजी से छानबीन की जा रही है.
यह भी पढ़ें... मधुबनी में जीविका ऋण वितरण शिविर का आयोजन, 140 महिलाओं के खातों में एक करोड़ रुपये भेजे गए
