Ghorasahan News: सीमावर्ती गांव में मिला 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

भंगाहा गांव के सैनिक रोड पर एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पहचान कराने के प्रयास जारी हैं. प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं.

Ghorasahan News: झरौखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती भंगाहा गांव स्थित सैनिक रोड से शनिवार दोपहर करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बाहरी चोट के निशान नहीं मिले

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत होती है. वह जींस पैंट और धारीदार शर्ट पहने हुए था. प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं मिले हैं.

पहचान कराने का प्रयास जारी

शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

मामले की जांच कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया युवक नेपाली मजदूर प्रतीत होता है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Munendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >