Motihari: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

फेनहारा-मधुबन सड़क पर मधुरापुर गांव के निकट बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ईंट की टाली से जा टकरायी.

Motihari: फेनहारा. फेनहारा-मधुबन सड़क पर मधुरापुर गांव के निकट बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ईट की टाली से जा टकरायी, जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी हबीब मियां का पुत्र मो बशीर और पताही थाना क्षेत्र के नवादा गांव के मो हमीद का पुत्र जलाउद्दीन है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार बहुत ही तेज रफ्तार से आया और अनियंत्रित होकर रखे ईट के टाली से जा टकराया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को ग्रामीण और परिजनों के एक मधुबन की एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >