स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण

गड़हिया ओपी क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ने जा रही दो नाबालिग लड़कियों को बदमाशों के द्वारा अगवा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

मधुबन. गड़हिया ओपी क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ने जा रही दो नाबालिग लड़कियों को बदमाशों के द्वारा अगवा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लड़कियों के बरामदगी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है.बताया जाता है कि एक गांव से दो नाबालिग लड़कियां एक की उम्र 14 वर्ष व दूसरे की उम्र 12 वर्ष है.दोनों पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान दोनों लड़कियों को 5 जुलाई को अगवा कर लिया गया.देर शाम तक लड़कियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की.जिसका पता नहीं चल पाया.इसके बाद मामले एक लड़की के पिता ने दोनों नाबालिग लड़कियों के अपहरण को लेकर तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. नाबालिग लड़की का अपहरण प्राथमिकी दर्ज घोड़ासहन. शहर के एक मुहल्ले में चापाकल पर पानी भरने गयी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.मामले को लेकर लड़की की मां ने आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में उसने बताया है की मेरी पुत्री बगल के चापाकल कल पर पानी भरने गयीं तत्पश्चात मेरी बेटी को कुछ लोगों ने उसका मुंह दबाकर अपहरण कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >