आपसी विवाद में मारपीट में दो घायल

आपसी विवाद को लेकर दो गुट में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये.

गोविंदगंज. मलाही थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुट में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घायल एक गुट के सिपाही यादव व दूसरे गुट के मनोज यादव का इलाज अस्पताल में कराया गया. घटना को लेकर एक गुट के मनोज यादव ने रौशन यादव, सिपाही यादव व सुदामा यादव सहित पंद्रह लोग व दूसरे गुट के सिपाही यादव ने महेश यादव, छोटेलाल यादव, मनोज यादव सहित तेरह लोगो को आरोपी करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि मनोज यादव की लड़की की शादी मझरिया गांव के सिपाही यादव के घर हुई है, इसमें शादी के दौरान हुए वाद विवाद को लेकर दोनो गुट आपस में भिड़ गए, थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि दोनों गुट के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >