Motihari: विदेशी शराब के साथ दो बाइक जब्त

रघुनाथपुर माई स्थान और बस स्टैंड से पुलिस ने छापेमारी कर दो बाइक समेत विदेशी शराब जब्त किया है.

Motihari: तुरकौलिया. रघुनाथपुर माई स्थान और बस स्टैंड से पुलिस ने छापेमारी कर दो बाइक समेत विदेशी शराब जब्त किया है. साथ ही दो तस्कर भी पकड़े गए है. पकड़े गए तस्करों में रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम का अमित कुमार और हरसिद्धि घोघराहा बैरिया का कुणाल सिंह है. बताया जाता है कि सूचना मिली कि माई स्थान के समीप एक स्कूटी पर सवार व्यक्ति शराब विक्री के फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते ही स्कूटी चालक भागने लगा. जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान बाइक पर लदे बोरा की तलाशी ली गयी तो फ्रूटी शराब 72 पीस बरामद हुआ. दूसरा तस्कर बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया है. पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा. शक होने पर पीछा कर पकड़ा गया. उसके पास पिठु बैग भी था. बैग की तलाशी में अलग अलग कंपनी का 15 पीस बियर बरामद हुआ. थानाध्यक्ष अलका कुमारी ने बताई की दोनो तस्करों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही दोनो की बाइक भी जब्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >