तीन क्विंटल गांजा के साथ दो धराये

अनुमंडल के मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक से रविवार पुलिस ने तीन सौ किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

चकिया, मेहसी. अनुमंडल के मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक से रविवार पुलिस ने तीन सौ किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चला एक ट्रक से गांजा के 15-15 किलोग्राम के 20 पैकेट बरामद किए. पुलिस ने इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान राजकुमार यादव थाना रहेश बाजार जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश तथा सुरेन्द्र यादव थाना वजीरगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह, मेहसी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट, पुअनि पुजा कुमारी, पुअनि साधुशरण सिंह, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी व मेहसी थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >