Motihari : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली.

Motihari : चकिया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली. स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं नेव्यापार मंडल से बीएएपी हाई स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया. इस दौरान डेढ सौ फीट लंबे तिरंगे के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर दिखाई दिया. इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर इस तरह की कार्रवाई की गई है. पहली बार सिंधु जल संधि को तोड़ा गया है. तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद,वीर बलिदानी अमर रहे के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.मौके पर नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ विजय श्री, विधानसभा संयोजक रोहित सिंह,लखन पटेल, सुधीर मिश्रा, राजीव सिंह उर्फ बुलु सिंह, मिथलेश कुमार,संजय चौधरी, डॉ बच्चा प्रसाद, नीरज यादव,कृष्णा शर्मा,निर्मला देवी,माला सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sn satyarthi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >