मोतिहारी में बाइक सवार युवाओं ने हाथों में थामा तिरंगा, दिया राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के गोखुला गांव में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. 100 से अधिक बाइक सवारों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ पूरे इलाके में देशभक्ति की भावना का संचार किया. इस यात्रा ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का एक शक्तिशाली संदेश दिया.

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत गोखुला गांव से एक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिला परिषद सह सिसवा पूर्वी पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय प्रसाद यादव के आवास से शुरू हुई इस यात्रा ने पूरे इलाके में देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल बना दिया. यात्रा में शामिल युवाओं और स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

विजय प्रसाद यादव ने की अगवानी, 100 से अधिक बाइक सवार हुए शामिल

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला परिषद सह पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय प्रसाद यादव ने खुद बाइक चलाकर किया. उनके साथ 100 से अधिक बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर इस यात्रा में भाग लिया. 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी नारों के साथ युवाओं का यह विशाल काफिला गोखुला से रवाना हुआ.

विभिन्न चौक-चौराहों पर हुआ भव्य स्वागत

यह तिरंगा यात्रा गोखुला से शुरू होकर सिसवा, अमवा, शनिचरा स्थान चौक, तरकुलवा और बनकट जैसे प्रमुख रास्तों व गांवों से गुजरी. सिसवा चौक समेत कई स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद यात्रा पुनः गोखुला पहुंचकर एक सभा के रूप में संपन्न हुई.

राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का दिया संदेश

इस अवसर पर विजय प्रसाद यादव ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के प्रति प्रेम, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है.कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्या अनिता देवी, पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, शिवजी प्रसाद, आनंद तिवारी, पुजेश कुमार, अभय यादव सहित कई भाजपा नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >