युवक की पिटाई मामले में तीन नामजद

शहर के जानपुल स्थित एक सिनेमा घर से फिल्म देख लौट रहे युवक को पकड़ नंगा कर बेल्ट से पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मोतिहारी . शहर के जानपुल स्थित एक सिनेमा घर से फिल्म देख लौट रहे युवक को पकड़ नंगा कर बेल्ट से पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित युवक के आवेदन पर नगर थाने में तीन नामजद व सात-आठ अज्ञात को आरोपित किया गया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह फिल्म देख सिनेमा घर से बाहर निकला. वहां दो लड़के एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे. विरोध करने पर दोनों लड़के उसे खिंचते हुए बांसवारी में ले गये, उसके बाद उसकी जमकर धुनाई की. फोन कर अपने कुछ सहयोगियों को बुलाया. सभी ने मिलकर उसके कपड़े उतार दिये, फिर बेल्ट व लात-मुक्का से पिटाई की. पिस्टल से जान मारने की नियत से गोली भी चलायी, लेकिन संयोग उनका निशाना चुक गया. गोली चलने व चींखने की आवाज पर आसपास के लोग जुटे, जिसके बाद सभी फरार हो गये. पीड़ित युवक घोड़ासहन थाने के बगहा गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में छतौनी हवाई अड्डा चौक पर किराये के मकान में रहता है. उसने हिमांशु कुमार, अरबाज मियां, शाहिद उर्फ छोटू के अलावा सात-आठ अज्ञात को आरोपित करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने यह भी आरोप लगाया है कि बदमाशों ने केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है. पॉकेट से 18 सौ कैश, हनुमानी लॉकेट व मोबाइल छीनने का भी उसने आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार भासकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. बताते चले कि युवक को नंगा कर बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >