Motihari: फर्जी राशन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस का विस चुनाव में थी इस्तेमाल की योजना

जिले के पहाड़पुर लगुनिया व नौवाडीह के साइबर कैफे से भारी मात्रा में बरामद राशन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस फर्जीवाड़े को ले पुलिस व प्रशासनिक जांच में नया मामला सामने आ रहा है.

Motihari: मोतिहारी.जिले के पहाड़पुर लगुनिया व नौवाडीह के साइबर कैफे से भारी मात्रा में बरामद राशन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस फर्जीवाड़े को ले पुलिस व प्रशासनिक जांच में नया मामला सामने आ रहा है. आशंका है कि गिरोह के सदस्य किसी भी प्रत्याशी से थोक भाव में राज्य स्तर पर राशन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस का सौदा कर सकते थे. क्यों कि इनका नेटर्वक पूर्वी चंपारण, सुपौल, छपरा, सासाराम, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में है. तीन मिनट में बनने वाले एक राशन कार्ड की जगह दस मिनट में 40 राशन कार्ड बैगर ओटीपी के बनाने के तरीका को ले पुलिस व साइबर टीम तकनीकी स्तर पर जांच शुरू कर दी है. चुनाव में इस्तेमाल के बाबत एक वरीय अधिकारी ने पूछने पर बताया कि ऐसी संभावना हो सकती है. क्यों कि वोटिंग के लिए करीब 14 विकल्प में राशन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है. पहाड़पुर के बाद पचकपड़ी में गुरुवार को हुई छापेमारी में आधार कार्ड सहित कई कागजात मिले हैं. जहां संचालक गिरफ्तार हुआ. संचालक के अनुसार सीतामढ़ी का धंधेबाज तीन हजार लेकर आधार व राशन कार्ड बनाने का काम करता था. जिसमें एक हजार कैफे के नाम पर मुझे मिलता था. कमोवेश यही स्थिति पहाड़पुर से गिरफ्तार रेहान सैफी व सूरज कुमार ने पुलिस को जानकारी दी है. इधर पहाड़पुर व पचकपड़ी घटना के बाद अधिकारिक सूत्रों की माने तो 100 से अधिक साइबर कैफे बंद हो चुके है. जिसके गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

समान्य अपराधी के साथ पुलिस की नजर साइबर अपराधियों पर भी है. पहाड़पुर के बाद पचपकड़ी में हुयी कार्रवाई से गिराेह का नेटर्वक धवस्त हुआ है. सूचना संग्रह कर अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी की जायेगी. स्वर्ण प्रभात, फोटोएसपी, पूर्वी चंपारणक्या कहते है एसडीओअरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि जो ड्राइविंग लाइसेंस में चिप्स लगा है. वह ब्लैक है. जिसमें धंधेबाज डिमांड के अनुसार किसी का नाम फीड कर सकते है. 10 मीनट में 40 कार्ड बनाना आश्चर्य जनक है. विस चुनाव में ऐसे कार्ड के प्रयोग पर नजर रखी जायेगी.

क्या कहते हैं साइबर डीएसपीपहाड़पुर में छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस व प्रशासन के सहयोग से पचपकड़ी में भी बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है. कार्रवाई के बाद कई संदिग्ध साइबर कैफे बंद है. जिसकी जांच की जा रही है.

अभिनव पराशर, साइबर डीएसपी, मोतिहारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >