पुंदर गांव में फल व्यवसायी के घर भीषण चोरी

पुंदर गांव में प्रदेश में रहे फल व्यवसायी के घर में चोरी की घटना शुक्रवार की रात घटी है.

मधुबन. थाना क्षेत्र के पुंदर गांव में प्रदेश में रहे फल व्यवसायी के घर में चोरी की घटना शुक्रवार की रात घटी है. गृहस्वामी अमोद चौधरी व सबोध चौधरी दोनों भाई के एक ही घर रहते हैं. घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. चोरों ने घर में रखे ट्रंक, गोदरेज आलमीरा अटैची, पलंग के सेफ बॉक्स आदि से कीमती सामानों की चोरी कर ली है. हालांकि घटना के समय में घर में कोई पुरुष व महिला सदस्य घर नहीं थे. अमोद चौधरी पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी शहर में फल का व्यवसाय करते हैं. छोटा भाई सुबोध भी दूसरे प्रदेश में ही रहता है. घटना की सूचना पट्टीदारों में शनिवार सुबह पीड़ित परिवार के सदस्यों को दी है. घर की महिलाएं मायके में थी. इसी बीच मौका पाकर घटना को अंजाम दिया है. घर वाले जब घर आयेंगे, त��� जाकर कितने की वस्तु आदि की चोरी हुई है इसका आकलन हो पायेगा. वहीं थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. मामले में आवश्यक कार्रवाई व जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >