Motihari: वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का किया गया आवरण

रामशीष सिंह चौक पर बुधवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनायी गयी.

Motihari: घोड़ासहन. स्थानीय रामशीष सिंह चौक पर बुधवार को वीर कुंवर सिंह की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनायी गयी. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ उक्त स्थल पर उनके मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित कर मूर्ति का अनावरण किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह भारत के प्रथम विद्रोह सन 1857 के महानायक थे, जिन्होंने अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए पर अंग्रेजों के सामने घुटना नहीं टेका. आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते कहा कि वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों की फूट डालो और शासन करो नीति को ध्वस्त कर हिंदू- मुस्लिम एकता और जातीय समरसता का उदाहरण पेश किया. सभा को संबोधित करने वालों में ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह, राणा रंजीत सिंह, अमरेंद्र सिंह, बिंदेश्वर सिंह, बृजमोहन सिंह, नागेन्द्र सिंह यादव, मुख्तार गुप्ता, पवन सिंह आदि का नाम शामिल है. मौके पर रमेश सिंह, अंकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सचिन सिंह, संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

SN SATYARTHI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >