Motihari : पर्यवेक्षण गृह के शयनागार की मानक के अनुरूप कराएं मरम्मत : डीएम

पर्यवेक्षण गृह के शयनागार की मानक के अनुरूप मरम्मत कराने का निर्देश जिला निरीक्षण समिति के अध्यक्ष सह डीएम सौरभ जोरवाल ने दिया है.

-निरीक्षण समिति ने बाल-बालिका गृह का किया निरीक्षण मोतिहारी . पर्यवेक्षण गृह के शयनागार की मानक के अनुरूप मरम्मत कराने का निर्देश जिला निरीक्षण समिति के अध्यक्ष सह डीएम सौरभ जोरवाल ने दिया है. बुधवार को बाल देख रेख के लिए संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बालक,बालिका व पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान कई अहम निर्देश दिये और उसका समय पर अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया. आवासित बालकों एवं गृह कर्मी से गृह संचालन से संबंधित जानकारी ली. उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया. संचालन के मानकों को नजदीक से देखा और कई अहम निर्देश दिये. कहा कि आवासीत बच्चों व बच्चियों को किसी भी तरह की परेशानी नही होंनी चाहिए. जो भी समस्याएं आती हैं उसका समय पर निबटारा किया जाना चाहिए. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >