अतिक्रमणकारियों से निगम की टीम ने वसूला जुर्माना

निगम का अतिक्रमण उन्मूलन टीम ने तीसरे दिन निगम कार्यालय, गांधी चौक व सुभाष पार्क के आसपास के अलावे गांधी चौक से गायत्री मंदिर झील पथ में सड़क से अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया.

मोतिहारी. शहर में सड़क किनारे से अतिक्रमण खाली कराने का अभियान बुधवार को भी जारी रहा. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के निदेश के आलोक में निगम का अतिक्रमण उन्मूलन टीम ने तीसरे दिन निगम कार्यालय, गांधी चौक व सुभाष पार्क के आसपास के अलावे गांधी चौक से गायत्री मंदिर झील पथ में सड़क से अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया. इस कार्रवाई में फूटपाथी दुकानदार सहित करीब आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों से 8 हजार पांच सौ रूपये जुर्माना वसूल की गयी. नगर आयुक्त ने कहा कि मीना बाजार, गांधी चौक से गायत्री मंदिर, गांधी चौक से बैंक रोड, गांधी चौक से गाजागद्दी चौक तक किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यथा ठेला व खोमचा की दुकान अस्थायी तौर पर सड़क किनारे लगाकर अतिक्रमण करने वाले सभी प्रकार के दुकानदारों से प्रतिदिन अतिक्रमण दण्ड शुल्क की वसूल की जायेगी. गांधी गाँधी चौक के पास निगम के सुभाष पार्क के बाहरी दुकानदारों को सख्त निदेश दिया गया कि अपने-अपने दुकान के सामने मोटरसाईकिल या किसी भी प्रकार के वाहन नहीं खड़ा करे, अन्यथा उनसे भारी दण्ड की राशि प्रतिदिन वसूल की जायेगी. वही एकरारनामा रद्द करने की कार्रवाई भी होगी. अभियान में कर दारोगा अरुण कुमार मिश्रा, सहायक कर दारोगा राजेश कुमार गुप्ता, सहायक अवधेश कुमार ठाकुर, प्रफुल कुमार,आशुतोष कुमार सिन्हा,दिपेन्द्र कुमार उपस्थित रहे.

गांधी चौक से गायत्री मंदिर पथ में ठेला व खोमचा वालों को जुर्माना वसूल सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का पीठ थपथपाने वाली निगम के अतिक्रमण उन्मूलन टीम को झील पथ में सड़क किनारे करने वाले निगम की अतिक्रमण उन्मूलन टीम को झील किनारे अतिक्रमण पर खुले में बिक रही मछली की दुकान नहीं दिख रही. तभी तो रोज अभियान चलने के बाद भी खुलेआम मछली की दुकान सज रही है. लेकिन निगम की टीम कुछ नहीं कर पा रहा है. जबकि पिछले एक साल पहले ही जिला प्रशासन ने झील किनारे से मछली की दुकानों को हटवाया था. जबकि पथ अतिक्रमण कर खले में बिक रही मछली से गंदगी भी फैल रही है. मछली के शेष अवशेष झील में फेक डालने से गंदगी फैल रही है. इसके बाद भी निगम अतिक्रमण उन्मूलन टीम कार्रवाई में कोताही बरत रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >