Motihari: पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार

दो दिन पूर्व मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर पेट्रोल पंप से पुलिस अभिरक्षा से फरार मोबाइल लूट कांड के आरोपी विशाल कुमार को झरौखर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Motihari: घोड़ासहन. दो दिन पूर्व मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर पेट्रोल पंप से पुलिस अभिरक्षा से फरार मोबाइल लूट कांड के आरोपी विशाल कुमार को झरौखर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शनिवार को उसे गुप्त सूचना पर स्थानीय कुरनिया माता मंदिर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है. जब वह कहीं और भागने के लिए उक्त जगह छुपा हुआ था, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे धर दबोच लिया. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है. यहां बताते चले कि बीते बुधवार की रात झरौखर पुलिस ने मोबाइल लूटकांड के आरोप में विशुनपुर डमहार निवासी युवराज कुमार व अमवा निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के क्रम में छतौनी थाना के बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास से विशाल कुमार हथकड़ी सड़का कर फरार हो गया. उसे पकड़ने के क्रम में एक होमगार्ड का जवान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >