बिहार में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाने के दौरान पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

Bihar News: मोतिहारी में दिनदहाड़े एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई है. स्कूल जाने के क्रम में पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया है.

Bihar News: मोतिहारी में दिनदहाड़े एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई है. बदमाशों ने इरशाद के सिर और पेट में गोली मारी है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह इरशाद स्कूल के लिए निकला था, तभी उसके पड़ोसी हसमुद्दीन ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी. पेट में गोली लगने के बाद इरशाद 300 मीटर दूर भागकर अपने चाचा के घर पहुंचा, लेकिन घर का दरवाजा बंद था. इसी दौरान हसमुद्दीन ने इरशाद के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोग इरशाद को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

यह घटना डुमरिया घाट थाने की बताई जा रही है. अपराधी इरशाद का रिश्तेदार बताया जा रहा है. दोनों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था. इरशाद रामपुरवा में एक प्राइवेट स्कूल चलाता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: 15 दिनों बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दर्जनों लोगों को किया था जख्मी, देखिए रेस्क्यू का वीडियो

स्कूल के रास्ते में अपराधियों ने मारी गोली

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह इरशाद, शहाबुद्दीन, मैं और कुछ लोग ठंड की वजह से आग सेंक रहे थे. कुछ देर बाद इरशाद ने कहा कि वो अपने स्कूल के लिए निकल रहा है. एक-एक कर सभी लोग वहां से निकल गए. कुछ देर बाद गांव में खबर फैली की इरशाद का मर्डर हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहाबुद्दीन ने 2 लोगों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >