सुगौली विधायक बब्लू गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

सुगौली विधायक राजेश गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

Bablu Gupta Chirag: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सुगौली क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं पर हुई बात 

मुलाकात के दौरान विधायक बबलू गुप्ता ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी:

  • क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और उनके शीघ्र समाधान के उपायों पर चर्चा की गई.
  • सुगौली में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया.
  • क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री से आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्राप्त किया गया.

केंद्रीय मंत्री ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए सुगौली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: घोड़ासहन: नीतीश कुमार ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया सम्मानित, फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >